#राशिफल
October 4, 2025
राशिफल : 05 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
05 अक्टूबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 अक्टूबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक तनाव न लें।
वृषभ राशि-वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज का दिन सावधानी से बिताएं। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से सब ठीक होगा। खर्च अधिक बढ़ सकता है। किसी करीबी की सलाह उपयोगी साबित होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खानपान नियंत्रित करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभदायक होंगे। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। मित्रों का साथ मन को प्रसन्न करेगा। यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। संतान की पढ़ाई में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आत्मबल ऊंचा रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों की आज मेहनत रंग लाएगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में खुशी बढ़ेगी।