राजनीति

#राशिफल

June 4, 2025

राशिफल : 05 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

05 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

5th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 जून का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरे में आपकी सराहना हो सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन कुछ नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका मिलेगी। मित्रों का साथ उत्साह बढ़ाएगा। मन में किसी पुरानी बात को लेकर असमंजस रह सकता है। आध्यात्मिक रुझान में वृद्धि होगी।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। खासकर शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में। उच्च अधिकारी से तारीफ मिल सकती है। पारिवारिक फैसलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता कर सकती है। शाम को हल्का मनोरंजन लाभकारी रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कामकाज में स्थिरता आएगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। रिश्तों में विश्वास और संवाद से मजबूती आएगी। दिन के उत्तरार्ध में नई योजनाओं की बात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, पर पानी अधिक पिएं।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। किसी बड़े निर्णय के लिए आज अच्छा समय है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें – विशेषकर सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। मन में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। नौकरी या व्यापार में लाभ संभव है। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। शाम को किसी प्रिय व्यक्ति से मिलना हो सकता है।

राशिफल : 05 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख