राजनीति

#राशिफल

June 4, 2025

राशिफल : 05 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

05 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

5th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 जून का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। सेहत को लेकर थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। धन से जुड़ा कोई रुका काम पूरा होगा। परिवार में छोटा-मोटा मतभेद उभर सकता है, धैर्य रखें। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी हो सकती है। मन थोड़ा चंचल रहेगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। करियर में नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। यात्राएं टालने का प्रयास करें, लाभ नहीं मिलेगा। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन दोपहर बाद गति आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहना जरूरी है। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आर्थिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। कोई यात्रा या मीटिंग सफल हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन तनाव से बचें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। आज मानसिक स्पष्टता रहेगी और आप व्यावहारिक निर्णय ले पाएंगे। निवेश से लाभ के संकेत हैं। किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, पर बातचीत से हल निकाल सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर संतोषजनक समाचार मिलेगा।

राशिफल : 05 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख