#राशिफल
July 4, 2025
राशिफल : 05जुलाई जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
05 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 5 जुलाई है और आज शनिवार हैं। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी नई जिम्मेदारी से डरने की बजाय उसे अपनाएं। धन की स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खान-पान संयमित रखें। आज कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। अपने समय का सही उपयोग करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा पहचानी जाएगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, बातचीत से हल निकालें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। सेहत को लेकर सजग रहें, खासकर स्किन या एलर्जी की समस्या। आज अपने मन की बात खुलकर कहने का दिन है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लोगों का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। यात्रा के योग हैं जो लाभदायक रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता समाप्त हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। नए अवसरों के लिए खुले रहें।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है। काम में अत्यधिक समय देना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी से टकराव की संभावना है, धैर्य रखें। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज समय प्रबंधन सबसे ज्यादा जरूरी है। किसी पुराने मित्र से जुड़ने का मौका मिल सकता है। खुद को सकारात्मक रखें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक विचारों की तारीफ होगी। कार्य में सफलता के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। धन की स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा, कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए भाग्य आज उनके पक्ष में रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। सेहत को लेकर राहत महसूस होगी। आज मन शांत रहेगा और नई सोच का विकास होगा।
राशिफल : 05 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें