राजनीति

#राशिफल

July 4, 2025

राशिफल : 05 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

05 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

05  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 5 जुलाई है और आज शनिवार हैं। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। कार्य स्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में तालमेल जरूरी होगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों का आज धन से जुड़ा कोई पुराना अटका मामला सुलझ सकता है। नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुकून मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता खत्म हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। खाने-पीने में संतुलन रखें। निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी जरूरी काम में बाधा आ सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन वाणी में संयम रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर माइग्रेन या थकान से। शाम को थोड़ी राहत महसूस होगी। आज धैर्य बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निजी संबंधों में तालमेल की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन नींद की कमी परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों का आत्मबल और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग हैं। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर अलर्ट रहें, खासकर हृदय और पीठ दर्द से। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों का आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। कार्य स्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी पुराने परिचित से लाभ हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी ताजगी महसूस होगी।  सेहत सामान्य रहेगी, पर पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें।

 

राशिफल : 05 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख