#राशिफल

October 3, 2025

राशिफल : 04 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

04 अक्टूबर का राशिफल

शेयर करें:

4th October Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 अक्टूबर का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज रिश्तों में सुधार की संभावना है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में आपकी बातों का महत्व रहेगा। किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा लाभदायक होगी। सेहत पर ध्यान दें, खासकर खानपान में लापरवाही न करें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। अनावश्यक खर्च से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शाम का समय अच्छा रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। परिवार में सहयोग मिलेगा और माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा और आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों का आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा और नए संपर्क बनेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना आज से बन सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों का आज मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। धन की आवक से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन प्रसन्न होगा।

राशिफल : 04 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख