#राशिफल
October 3, 2025
राशिफल : 04 अक्टूबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
04 अक्टूबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 अक्टूबर का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी होंगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पुराना कोई विवाद सुलझ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना होगा। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, खासकर खानपान का ध्यान रखें। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी पा सकते हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सराहना मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। सेहत सामान्य रहेगी। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा जिससे लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में विस्तार की संभावना है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव से बचें। घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरी व व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। यात्रा से लाभ होगा और नए रिश्ते बनेंगे।