#राशिफल
May 3, 2026
राशिफल : 04 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
04 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 04 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी और आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
वृषभ राशि- आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। आपकी बातचीत और समझदारी से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
कर्क राशि- आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सही साबित हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
कन्या राशि- आज आपको अपने काम में पूरी एकाग्रता रखनी होगी। छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।