राजनीति

#राशिफल

June 3, 2025

राशिफल : 04 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

04 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

4th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त है। किसी पुराने मित्र से संपर्क होगा। धन से जुड़े मामलों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है, पर सूझबूझ से निपट जाएगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज सोच-समझकर निर्णय लें, खासकर वित्तीय मामलों में। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज नए विचारों से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शाम को धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। सेहत में सुधार होगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज मानसिक रूप से संतुलित रहना आवश्यक है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने विवादों से दूरी बनाए रखें। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

राशिफल : 04 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख