राजनीति

#राशिफल

June 3, 2025

राशिफल : 04 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

04 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

4th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी और पुरानी योजनाएं मूर्त रूप ले सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज का दिन समय आपकी मेहनत की परीक्षा ले सकता है, लेकिन हिम्मत न हारें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज कोई नया अवसर आपको उत्साहित करेगा। मन में कुछ नया सीखने की इच्छा जागेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन आप सफल होंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों का आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है, संयम बनाए रखें। घर में किसी वरिष्ठ की सलाह लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा, कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से गर्व होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में देरी संभव है लेकिन प्रयास रंग लाएंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। दोपहर के बाद राहत मिलेगी।

राशिफल : 04 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख