राजनीति

#राशिफल

July 3, 2025

राशिफल : 04जुलाई  जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

04 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 04  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 4 जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों की वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें, सफलता मिलेगी।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। किसी से पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज कोई बड़ा निर्णय ना लें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। भाग्य आपके साथ है।


धनु राशि- धनु राशि वालों के लोगों का धैर्य और समझदारी से आज का दिन निकालें। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर विचार करना लाभदायक रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। यात्राओं से लाभ मिल सकता है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय भी बनी रहेगी।


मकर राशि- मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। घर में बुजुर्गों की सलाह आज काम आ सकती है। नई साझेदारी से लाभ मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। धन का सोच-समझकर उपयोग करें। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोग खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। पुराने मतभेद समाप्त होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है। कारोबार में प्रगति होगी। किसी करीबी से विवाद की संभावना है, शांत रहें। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।


राशिफल : 04 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख