#राशिफल

July 3, 2025

राशिफल : 04 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

04 जुलाई का राशिफल

शेयर करें:

04  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 4 जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको नए अवसरों की ओर ले जा सकता है। नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन बात करके सुलझ जाएगा। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।


वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को धन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपकी सलाह से किसी का बड़ा काम बन सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों काम के बोझ के कारण आज तनाव महसूस कर सकते हैं। समय प्रबंधन जरूरी होगा। जीवनसाथी से खुलकर बात करें, संबंध मजबूत होंगे। कोई रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर आंखों और सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए पुरानी योजनाएं आज रंग ला सकती हैं। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन आप धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई नया दोस्त आपकी सोच को प्रभावित कर सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज निर्णय सोच-समझकर लें।


सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। प्रेम में स्थिरता रहेगी। सेहत में सुधार होगा, खासकर पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं।


कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों का अचानक यात्रा करने के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक अशांति दूर होगी। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को फोकस बनाए रखने की जरूरत है। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।


राशिफल : 04 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख