#राशिफल
August 3, 2025
राशिफल : 04 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
04 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 अगस्त का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन में स्थिरता आएगी और लंबे समय से चल रही उलझनों से राहत मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत संभव है। कार्यक्षेत्र में नया मौका मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के आज काम के बोझ के कारण थकावट महसूस हो सकती है। आप आज अपने विचारों को खुलकर रखेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगे। कोई रुकी हुई योजना फिर से शुरू हो सकती है। प्रेम जीवन में विश्वास की आवश्यकता होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। ध्यान और योग आपके लिए विशेष लाभकारी रहेंगे।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसले लें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ वक्त बिताना सुकून देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई कानूनी या दस्तावेजी काम सफल हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। दोस्तों से संपर्क मजबूत होंगे। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। खर्चों पर काबू रखना जरूरी होगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मन में नए विचार आएंगे जो आगे चलकर लाभ दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है, संयम रखें। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। शाम तक मन शांत और प्रसन्न रहेगा।