#राशिफल

August 3, 2025

राशिफल : 04 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

04 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

4th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 04 अगस्त का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कामकाज में नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे। अधूरे कार्य पूरे होने से संतोष मिलेगा। किसी मित्र से सकारात्मक बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। दफ्तर में सीनियर आपके काम से प्रभावित होंगे। मन थोड़ा विचलित रह सकता है, ध्यान लगाना लाभकारी रहेगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का आज कोई नई शुरुआत करने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन का निवेश सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य लेकिन थकान रह सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा होगी। काम के सिलसिले में थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यस्तता के बीच कुछ समय खुद के लिए निकालना जरूरी होगा। खानपान संयमित रखें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपकी योजना को सराहना मिल सकती है। कोई पुराना विचार लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। गले या खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी ज़रूरी होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

राशिफल : 04 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख