राजनीति

#राशिफल

June 2, 2025

राशिफल : 03 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

3 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

3rd June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 03 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई सोच और योजनाओं के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी बाधा दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरती नजर आएगी। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ध्यान और धैर्य आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी रहेंगे। नौकरी या व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन किसी की बात दिल से न लगाएं। यात्रा का योग बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन खानपान संतुलित रखें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर में छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। कारोबार में नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से तालमेल में सुधार आएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास दूसरों को भी प्रेरित करेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। सोच-समझकर किया गया कार्य लाभकारी रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। मानसिक तनाव से बचें, नहीं तो निर्णय लेने में चूक हो सकती है। संतान के व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। दफ्तर में किसी से टकराव से बचें।

राशिफल : 03 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख