राजनीति

#राशिफल

June 2, 2025

राशिफल : 03 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

03 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

3rd June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 03 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला रासि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। आज कोई बड़ा निर्णय लेना टालें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक रासि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। मन में शांति बनी रहेगी। आज कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। खानपान पर संयम रखें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद दिन बेहतर होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यात्राएं टालना बेहतर होगा। धन का अपव्यय न करें।

 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। ध्यान और योग फायदेमंद होंगे।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग आज रचनात्मक विचारों से भरे रहेंगे। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के मन में आज कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा। कोई जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक देर तक स्क्रीन पर न रहें।

राशिफल : 03 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख