#राशिफल

August 2, 2025

राशिफल : 03 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

03 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

03 August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 03 अगस्त का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों की आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद ऊर्जा महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। सेहत सामान्य लेकिन पीठ दर्द संभव है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रयासों से परिवार में कोई उलझा मसला सुलझ सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से जुड़ाव फिर से हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान को लेकर संतोष रहेगा। मनोबल मजबूत रहेगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का आज कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। निवेश से पहले सलाह लें। मानसिक थकान हो सकती है, ध्यान लगाना फायदेमंद रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए किसी महत्वपूर्ण योजना में आपका योगदान प्रशंसा दिला सकता है। परिवार में छोटे-बड़े फैसलों में आपकी राय ली जाएगी। मित्रों के साथ मुलाकात का योग है। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। सिर दर्द या थकान संभव है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों की आज नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। किसी बुजुर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा संभव है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है, लेकिन काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस भोजन में सावधानी रखें। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज दूर हो सकती है।

राशिफल : 03 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख