#राशिफल
August 2, 2025
राशिफल : 03 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
03 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 03 अगस्त का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। पुराने अनुभव आज काम आएंगे। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का उत्साह भरा रहेगा। किसी पुराने कार्य में सफलता मिलने से मन में संतोष रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अचानक कोई यात्रा संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। आँखों से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। परिवार में कोई छोटी बहस हो सकती है, लेकिन आप शांतिपूर्वक सुलझा लेंगे।
मकर राशि- मकर राशि के लोग आज अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। कोई नई योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभकारी होगी। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। घरेलू मामलों में समझदारी से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आज किसी सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में तेजी से निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तालमेल जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन समाधान भी मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी।