राजनीति

#राशिफल

June 1, 2025

राशिफल : 02 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

02 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

2nd June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 जून का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। निजी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय में थोड़ी वृद्धि संभव है। सामाजिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि-  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी की बात दिल से न लगाएं। मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिल सकती है। भोजन में सादगी रखें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपकी ऊर्जा और प्रेरणा से काम में तेजी आएगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। यात्रा से लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। आज आपका कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। धन लाभ संभव है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना किसी अपने से मतभेद हो सकता है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आपकी सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति मजबूत रहेगी।

राशिफल : 02 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख