राजनीति

#राशिफल

June 1, 2025

राशिफल : 02 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

02 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

2nd June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 जून का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सराहना मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको धन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। आज आपकी कोई योजना अधूरी रह सकती है। कार्यस्थल पर किसी के साथ टकराव से बचें। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। धैर्य बनाए रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज रचनात्मक सोच के साथ नई दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। कोई पुरानी योजना अचानक शुरू हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता मिलने के संकेत हैं। आज आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगो के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा, लेकिन थोड़ी चिड़चिड़ाहट महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत से लाभ होगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज नया निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। आज आपकी सूझबूझ से कोई बड़ी गलती टल सकती है। परिवार में किसी को आपकी सलाह की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। थकान हो सकती है।

राशिफल : 02 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख