#राशिफल

September 30, 2025

राशिफल : 01 अक्टूबर - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पहली अक्टूबर 2025 के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 01 October 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 01 अक्टूबर 2025 बुधवार का दिन है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि : आज का दिन रिश्तों और सामाजिक जीवन के लिए शुभ रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें, योग और प्राणायाम लाभकारी होंगे।

 

वृश्चिक राशि : आज आप मेहनत और लगन से काम करेंगे तो हर काम में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है, परंतु तनाव से बचें।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की आवश्यकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा काम से थकान महसूस होगी।

 

कुंभ राशि : आज आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, खासकर रक्तचाप और त्वचा संबंधी समस्या से बचें।

 

मीन राशि : आज का दिन सफलता और खुशी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण आराम की कमी हो सकती है।

राशिफल : 01अक्टूबर - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख