#राशिफल
September 30, 2025
राशिफल : 01 अक्टूबर - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
पहली अक्टूबर 2025 के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 01 अक्टूबर 2025 बुधवार का दिन है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि : आज आपके आत्मविश्वास और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारियों को नए सौदे से लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि : आज का दिन आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्चों पर भी नियंत्रण जरूरी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, खानपान में संतुलन बनाए रखें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और कूटनीति से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क राशि : आज आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। कामकाज में नए अवसर सामने आ सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई पुराना उधार अटका है तो वसूली संभव है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर पेट और आंखों की समस्या से बचें।
सिंह राशि : आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग हैं। व्यापारी वर्ग के लिए निवेश का सही समय है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है।
कन्या राशि: आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। यात्रा से लाभ मिल सकता है।