राजनीति

#राशिफल

May 31, 2025

राशिफल : 01 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

01 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

1st June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 01 जून का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्राओं से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में संयम रखें। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नए अवसर आपके द्वार पर दस्तक देंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं। वाहन या तकनीकी उपकरण से सावधानी रखें। सेहत में थकान हो सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। किसी पुराने कार्य का लाभ मिलेगा। साझेदारी में लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। कोई मन की बात आज खुलकर कह पाएंगे। धन संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अवसर की शुरुआत हो सकती है। निजी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र सहायता के लिए आगे आ सकता है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आज के दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद सब अनुकूल होगा। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

राशिफल : 01 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख