शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदान का दौर जारी है। युवाओं से लेकर बुजर्गों और दिव्यागों तक सभी लाइन में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ लोग कठिन परिस्थितियों का बावजूद वोट डालने पहुंच रहे हैं। हर कोई इन लोगों के जज्बे को सलाम कर रहा है।
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ डाला वोट
ऐसा ही कुछ जिला बिलासुपर में देखने को मिला है। जहां चुवाड़ी मतदान केंद्र पर विमला देवी नाम की महिला पोलिंग बूथ पर ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ वोट डालने पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मतदाताओं का जोश हाई! वोट डालने के लिए लगी लंबी कतारें
मेरा वोट, मेरी ड्यूटी नारे को किया साकार
बताया जा रहा है कि विमला देवी इन दिनों बीमार चल रही हैं। विमला देवी अपने पिरजों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीजारी और जिम्मेदारी वोट देकर पूरी की। विमला देवी ने मेरा वोट, मेरी ड्यूटी और मतदान जरूर करें जैसे नारे को साकार किया है।
दिव्यांग पंकज ने पहली बार डाला वोट
वहीं, जिला सोलन में भी 18 साल के दिव्यांग मतदाता पंकज कुमार ने पहली बार सोलन जिले के परवाणू स्थित पुरला बूथ पर मतदान किया। पंकज अपने मतदान को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इसके अलावा मतदान को लेकर बुजुर्ग भी काफी खुश नजर आए। पोलिंग बूथों पर बुजुर्ग काफी उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे। कुछ बुजुर्ग व्हील चेयर के सहारे वोट डालने पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: BJP प्रत्याशियों ने डाला वोट, हैट्रिक लगाने का किया दावा
बता दें कि प्रचंड गर्मी के चलते कुछ बूथ पर टेंट की व्यवस्था ना होने के कारण लोग कड़ी धूप में ही कतारों में खड़े नजर आए। जबकि, कुछ मॉडल बूथ पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं देखी गईं।