#राजनीति

June 1, 2024

हिमाचल में मतदाताओं का जोश हाई! वोट डालने के लिए लगी लंबी कतारें

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।

वोटर्स की लगी लंबी-लंबी कतारें

प्रदेश में वोटिंग शुरू हुए करीब चार घंटे का वक्त हो चुका है। प्रदेश के ज्यादातर बूथों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, वोटिंग के दिन वेतन समेत मिलेगी छुट्टी गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। बावजूद इसके लोग सुबह ही वोट देने के लिए घर से निकल गए हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर काफी जोश नजर आ रहा है।

छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

विदित रहे कि हिमाचल में आज धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। प्रदेश में छह सीटों पर उपचुनाव में 25 उम्मीदवारों के बीच में मुकाबला होगा। यह भी पढ़ें:“नहीं खिलेगा बिका हुआ कमल, BJP वाले कर रहे हैं अनाप-शनाप बयानबाजी”

4 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग

वहीं, प्रदेश में आज लोकसभा की चार सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर 37 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि आज हिमाचल प्रदेश में करीब 57,11,969 मतदाता चार लोकसभा सीटों पर खड़े 37 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद कर रहे हैं। कुल मतदाताओं में से 29,13,075 पुरुष, 27,98,859 महिला और 35 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी 4 जून को ही की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख