राजनीति

#राजनीति

May 12, 2025

पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के लिए निकली कलश यात्रा, 54 पंचायतों की मिट्टी जुटाई

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए 54 पंचायतों की मिट्टी जुटाई गई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Virbhadra Singh statue

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम की तैयारी रविवार को ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। जिला शिमला के सराहन स्थित भीमाकाली मंदिर परिसर से निकली इस यात्रा ने न केवल राजनीतिक श्रद्धांजलि का स्वरूप लिया, बल्कि यह क्षेत्र की गहरी भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बनी।

54 पंचायतों से आई पवित्र मिट्टी

बताते चलें कि रामपुर क्षेत्र की कुल 54 पंचायतों से श्रद्धापूर्वक एकत्र की गई मिट्टी को कलशों में भरकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचाया गया। यह पवित्र मिट्टी वीरभद्र सिंह की प्रस्तावित प्रतिमा की आधारशिला में प्रयोग की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल- खराब हालातों के कारण छूटी पढ़ाई, गन्ने का जूस बेच अनिकेत ने बदला अपना जीवन

8 जुलाई को होगी स्थापित

यह प्रतिमा 8 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि के दिन स्थापित की जाएगी। भीमाकाली मंदिर के पास ये प्रतिमा लगाई जाएगी जहां से वीरभद्र सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन भी गहराई से जुड़ा रहा।

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह रहे मुख्य आकर्षण

कलश यात्रा के आयोजन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक इतिहास में जो योगदान दिया है, वह युगों तक याद रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुरक्षा अलर्ट: शादी में ड्रोन उड़ाने और भीड़ जुटाने पर पाबंदी, एयरपोर्ट खुले

 

साथ ही, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे भावनाओं और जिम्मेदारी का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कोई साधारण धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उस विचारधारा और जीवनशैली को श्रद्धांजलि है, जिसके तहत वीरभद्र सिंह ने जनता की सेवा की।

भावनाओं से जुड़ा जन समर्थन

इस यात्रा में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिनमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की उपस्थिति ने इसे एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। लोगों ने मिट्टी के कलशों को श्रद्धा से अपने कंधों पर उठाया और वीरभद्र अमर रहें के नारों के बीच यात्रा आगे बढ़ी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख