#राजनीति

May 22, 2024

आज वीरभद्र सिंह होते तो थप्पड़ मारते: मां-बेटा सत्ता के भूखे हैं

शेयर करें:

मंडी। लोकसभा चुनाव के चलते मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार चरम पर है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत में जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कंगना ने सिराज विधानसभा के थाची में चुनावी सभा को संबोधित विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला बोला है। कंगना ने कहा कि, विक्रमादित्य सिंह बिगड़े शहजादे हैं। अगर आज अगर वीरभद्र सिंह होते तो वो विक्रमादित्य को पहाड़ी थप्पड़ मारते और उन्हें अभद्रता के लिए माफी मांगने को भी कहते।

विक्रमादित्य सिंह को बताया महाचोर

कंगना ने अपने सम्बोधन में कहा कि, वो एक गरीब परिवार से निकलकर इस मुकाम पर पहुंची है। प्रदेश में चोरों की सरकार चल रही है और विक्रमादित्य सिंह महाचोर हैं जो जमानत पर बाहर है। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने मांगा हिमाचल रेजिमेंट: कंगना को बताया कपिल शर्मा! कंगना ने कहा कि यदि विक्रमादित्य सिंह अपने माता-पिता के नाम का सहारा लिए बिना चुनाव लड़े तो, उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।

मां-बेटे को बताया सत्ता का भूखा

कंगना यहीं नहीं रुकी आगे अपने भाषण में कहा कि, ये मां-बेटा दोनों सत्ता के भूखे हैं। विक्रमादित्य सिंह मर्यादाएं भूलकर जय राम ठाकुर के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहा है। यह भी पढ़ेें: हिमाचल की बेटी अमेरिका में करेगी MD की पढ़ाई, मिली स्कॉलरशिप अगर आज वीरभद्र सिंह जीवित होते तो इस अभद्रता के लिए उन्हें थप्पड़ मारते और माफी मांगने को भी कहते।

कंगना ने दिखाए तल्ख तेवर

कंगना ने विक्रमादित्य के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, मुझ पर बार-बार गलत टिप्पणियां की जा रही हैं। विक्रमादित्य द्वारा कहा जा रहा है कि, मैं जिस मंदिर में गई हूं, वहां पर सफाई करनी पड़ेगी। कंगना ने तल्खी दिखाते हुए कहा कि, जिस तरह मंडी की लड़कियों के भाव पूछे जा रहे हैं अगर कभी इस पहाड़ी लड़की का चंपू को चपेड़ पड़ जाए तो सब्जियों तक के भाव पूछना भूल जाएंगे।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख