राजनीति

#राजनीति

May 22, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में लगाया PM मोदी का फोटो, विक्रमादित्य ने जताई आपत्ति, बोले- गलत...

PM मोदी की तस्वीर को लेकर उठाए सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vikramaditya Singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का सम्मान सभी करते हैं, लेकिन सेना के ऑपरेशनों को प्रचार का माध्यम बनाना अनुचित है।

हाईवे पर लगे पोस्टर को किया शेयर

विक्रमादित्य सिंह ने जो पोस्टर साझा किया है, वह किसी हाईवे किनारे लगाया गया होर्डिंग प्रतीत होता है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर शीर्षक के साथ एक फाइटर जेट, सैनिकों की टुकड़ी और तिरंगा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर लगी है। इसे लेकर मंत्री ने टिप्पणी की कि इस प्रकार के प्रचार से जवानों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां को सुबह फोन पर किया था घर आने का वादा, देर रात मिला शहादत का पैगाम- आज पहुंचेगी देह

न हो पीएम का आदेश, तो हटवाएं

मंत्री ने लिखा कि हो सकता है यह पोस्टर प्रधानमंत्री के आदेश पर न लगाए गए हों, लेकिन इन्हें हटवाने का आदेश तो दिया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए लिखा कि कुछ मुद्दे राजनीति से ऊपर होते हैं और उन्हें उसी तरह उठाया जाना चाहिए।

Vikramaditya Singh's Post

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

विक्रमादित्य सिंह के इस पोस्ट पर जनता की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कई उन्हें राष्ट्रविरोधी मानसिकता से जोड़ रहे हैं। रिटायर्ड चीफ इंजीनियर ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने लिखा कि कोविड वैक्सीन के दौरान भी ऐसा ही प्रचार किया गया था।

 

May be an image of 2 people and text

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा 60 साल का आदमी, ग्राहक को चरस सप्लाई करने का कर रहा था इंतजार

सेना को दरकिनार कर रही है राजनीति

यूजर केसी कश्यप ने लिखा  कि सरकार ने तिरंगा यात्रा और पोस्टर लगाकर इस सैन्य अभियान का श्रेय लेने की कोशिश की है, जबकि सेना और विदेश मंत्रालय इस ऑपरेशन की जानकारी पहले ही प्रेस ब्रीफिंग में साझा कर चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख