#राजनीति

January 10, 2025

बंद कमरे में विक्रमादित्य-जयराम की मुलाकात, 60वें जन्मदिन पर काटा 60KG का केक

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास में आज 60 किलोग्राम का केक काट कर कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। लेकिन जयराम के सरकारी आवास में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उस समय हैरान रह गए, जब सत्ता पक्ष के एक मंत्री स्वयं जयराम ठाकुर के सरकारी आवास में उन्हें बधाई देने पहुंच गए।

जयराम को बधाई देने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

बता दें कि आज दोपहर के समय कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर पहुंचे। विक्रमादित्य सिंह को देख कर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता खासे हैरान हुए। विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। यह भी पढ़ें : केंद्र के आगामी बजट में सुक्खू सरकार के सुझाव बदलेंगे गरीबों की तकदीर; जानें कैसे बधाई देने के बाद जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह कमरे में चले गए और करीब 10 मिनट तक उनके बीच बातचीत हुई। बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, फिलहाल इसका तो अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: ऋषि धवन ने क्रिकेट से लिया सन्यास, लिखा बेहद ही भावुक संदेश

क्या बोले विक्रमादित्य सिंह

हालाकि जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने के बाद विक्रमादित्य सिंह मीडिया से भी मिले और कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, और शिष्टाचार अपनी जहग। वह सिर्फ जयराम ठाकुर जी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उनके आवास में आए थे। इसके कोई सियासी मायने नहीं हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर के मेरे पिता जी स्व वीरभद्र सिंह जी के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते नाले में जा गिरी कार, एक ही था सवार

आपसी संबंध हिमाचल के विकास को आगे बढ़ाएंगे

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में विचारधाराओं का मतभेद हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत संबंध और संवाद बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सियासत में भी आपसी प्यार जरूरी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर आपसी व्यवहार अच्छा होगा तो यह हिमाचल के विकास के लिए लाभकारी होगा। वहीं इस मुलाकात के बाद राजनीतिक विशेषज्ञों और आम जनता के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ इसे सकारात्मक राजनीति का उदाहरण मान रहे हैं, तो कुछ इसके अलग ही मायने निकाल रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़- 3 पहुंचे जेल

बंद कमरे में हुई गुप्तगू पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह

इस दौरान बंद कमरे में हुई बातचीत पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह वह गुपचुप कुछ भी नहीं करते हैं। वह जब भी कुछ करते हैं या बोलते हैं तो खुल कर सबके सामने बोलते हैं। वह आज भी यहां खुलकर सबके सामने जयराम ठाकुर जी को बधाई देने के लिए आए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम सभी का एजेंडा प्रदेश को आगे बढ़ाना है और हम इसी विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख