राजनीति

#राजनीति

May 9, 2024

विक्रमादित्य सिंह: 100 करोड़ के मालिक, 8 पुलिस केस- जानें सबकुछ

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vikramaditya singh owner of rs 100 crore 8 police cases know everything
मंडी। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए विक्रमादित्य सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन दाखिल करते वक्त पेश किए गए शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 96.70 करोड़ की संपत्ति है।

2 साल में घट गई संपत्ति

आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 2 सालों के दौरान विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति में 60 लाख रुपए की कमी आई है। दरअसल साल 2022 में जब विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था तब उनकी घोषित कुल संपत्ति 97.31 करोड़ थी। उसके बाद से लेकर अब तक उनकी संपत्ति में 60 लख रुपए की कमी आई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर विक्रमादित्य सिंह की पूरी पारिवारिक संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा एक अरब यानी 100 करोड़ से भी अधिक हो जाता है।

सलाना आय में 31 लाख का इजाफा

विक्रमादित्य सिंह द्वारा दायर किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास तीन गाड़ियां हैं जिसमें एक फॉर्च्यूनर एंडेवर और नेक्सा इग्निस शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत 33 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह के पास 180000 रुपए कैश के रूप में मौजूद हैं वहीं उनकी हिंदू उंडिवाइडेड फैमिली के पास 160000 रुपए कैश है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार सवार ने स्कूटी समेत दिव्यांग को हवा में उड़ाया, 22 वर्षीय युवक भी रौंदा सालाना आमदनी की बात करें तो कृषि एवं दूसरे स्रोतों के जरिए वे 53 लाख 57000 कमाते हैं। विधानसभा चुनाव के समय विक्रमादित्य सिंह की सालाना आय 22 लाख रुपए के आसपास थी मगर इन बाइट 2 सालों के दौरान उनकी आय में 31 लाख रुपए का सालाना की दर से बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

पिछले मार्च में खरीदा 2 करोड़ से अधिक का सोना

विक्रमादित्य सिंह के पास सोने और हीरे के गहने भी मौजूद हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 9 करोड रुपए से अधिक है। मार्च 2023 के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने 73 लाख और 1 करोड़ 84 लाख रुपए का सोना भी खरीदा है। वही उनके पास मौजूद मोबाइल और लैपटॉप की कीमत 10 लाख रुपए के आसपास है।

चल रहे हैं 8 पुलिस केस

विक्रमादित्य सिंह ने अपने शपथ पत्र में उन पर आठ पुलिस मामले चलने की बात भी स्वीकार की है। इसमें से एक मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है साथ ही पत्नी सुदर्शन कुमारी द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा के भी दो केस उन पर चल रहे हैं। इसके अलावा अगर देनदारी की बात करें तो उन्होंने हिमाचल सचिवालय से 25 लाख रुपए का कर्ज और अलग-अलग बैंकों से एक करोड़ 25 लाख का कर्ज ले रखा है कुल मिलाकर उन पर करीब डेढ करोड रुपए की देनदारी भी है।

इतने का कर रखा है निवेश

इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह के पास₹700000 के करीब का म्युचुअल फंड, 67 लाख का एक और म्यूचुअल फंड, 67 लाख एसबीआई, 30 लाख तरानी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, 95 हजार रुपए के शेयर और 1 करोड़ 65 लाख का एक अन्य निवेश शामिल है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख