#राजनीति

May 25, 2025

विक्रमादित्य ने डाली पोस्ट... भारत में दिखाए पाक -बांग्लादेश; लिखा "एक दिन ऐसा भी आएगा"

नक्शे में भारत में दिखाए हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश

शेयर करें:

vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आए दिन अपने बयानों और पोस्टों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। वह अकसर अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ ना कुछ अपलोड करते रहते हैं। अब उन्होंने भारत का नक्शा अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। इसमें बड़ी बात यह है कि इस नक्शे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। विक्रमादित्य की यह पोस्ट अब चर्चा का विषय बन गई है।

विक्रमादित्य की पोस्ट की चर्चा

हाल ही में देश की राजनीति और सुरक्षा मामलों में चर्चा का विषय बने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर अखंड भारत की अवधारणा एक बार फिर से चर्चा में है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हनीमून मनाने आ रहे थे दो कपल, 21 साल की महिला का उजड़ा सुहाग-4 की हालत नाजुक

भारत में दिखाए पाकिस्तान बांग्लादेश

विक्रमादित्य सिंह ने जो नक्शा शेयर किया है, उसमें भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी एकीकृत रूप में दिखाया गया है। यानी नक्शे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा दृ एक दिन ऐसा भी आएगा। जय हिंद, भारत माता की जय। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसे अब तक हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं।


हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस सैन्य कार्रवाई को लेकर कई राजनीतिक बयानबाज़ियां भी देखने को मिलीं, वहीं देश के भीतर कुछ वर्गों ने इसे पीओके को वापस लेने का संकेत माना। हालांकि बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : सुहावने मौसम का उठा रहे लुत्फ- होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

चर्चा का विषय बनी मंत्री की पोस्ट

इस सब के बीच अब विक्रमादित्य सिंह की यह पोस्ट काफी चर्चा का विषय बन गई है। विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग.अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब तक इस पोस्ट को चार हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। कुछ यूजर्स ने इसे राष्ट्रवादी भावना से प्रेरित बताया, तो कुछ ने इसे राजनीतिक संदेश के रूप में देखा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने कहा दुनिया को अलविदा, 3 मासूमों को बूढ़े दादा-दादी के सहारे छोड़ कलयुगी मां ने रचाई दूसरी शादी

किस तरह के कमेंट्स कर रहे यूजर

  • एक यूजर ने लिखा कलर मैचिंग से लग रहा है कि भारत.पाक में मिल गया है। जय हिंद जय भारत
  • एक अन्य यूजर ने लिखा भारत अभी भी इतना सक्षम है कि इस टुकडे को कभी भी ले सकता है, सिर्फ एक दमदार प्रधानमंत्री की जरूरत है
  • एक यूजर का कहना है कि धर्म के रक्षक अगर धर्म के विरुद्ध रहेंगे तो एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा जय श्री राम !!
  • सपने देखना बुरा नहीं, लेकिन जब मौका होता है तब अमरीका याद आ जाता है
  • एक यूजर ने अखंड भारत को बताया ट्रैप
  • विक्रमादित्य की पोस्ट पर एक यूजर ने तो लंबा चौड़ा लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो दिन बहुत भयावह होगा स मोदी की जगह मदनी प्रधानमंत्री होगा शरीयत कानून का रास्ता साफ होगा जिससे पूरे मुल्क में अफरा तफरी होगी। इसलिए आज का जितना भारत है वह काफ़ी है और सभी लोगों के लिए सुरक्षित भी है। अखंड भारत का सपना एक ट्रैप है जिसमें हम अनजाने में खुद फंस जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार बेटियों के पिता की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, नहीं बच पाए- छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि

गौरतलब है कि अखंड भारत की अवधारणा लंबे समय से कुछ संगठनों और विचारधाराओं का हिस्सा रही है, जो भारतीय उपमहाद्वीप को एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक इकाई मानते हैं। विक्रमादित्य सिंह की यह पोस्ट उसी विचारधारा की ओर इशारा करती नजर आती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख