#हादसा

May 25, 2025

हिमाचल हनीमून मनाने आ रहे थे दो कपल, 21 साल की महिला का उजड़ा सुहाग-4 की हालत नाजुक

कार चालक और दो महिलाओं समेत चार की हालत बेहद नाजुक

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां स्वाराघाट के कीरतपुर साहब के पास एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त कार में महिलाओं समेत कार में पांच लोग सवार थे। गाड़ी के क्षतिग्रस्त होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे का शिकार हुई कार

दुखद बात तो ये है कि कार में दो नविवाहित जोड़े भी सवार थे। जिनमें से एक 21 वर्षीय नविवाहिता ने अपना सुहाग खो दिया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : सुहावने मौसम का उठा रहे लुत्फ- होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

महिलाओं समेत पांच थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 4 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग कार में सवार होकर हरियाणा से मनाली की ओर हनीमून मनाने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौत, 4 की हालत नाजुक

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस टीम को दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने कहा दुनिया को अलविदा, 3 मासूमों को बूढ़े दादा-दादी के सहारे छोड़ कलयुगी मां ने रचाई दूसरी शादी

PGI  चंडीगढ़ रेफर

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने टोल प्लाजा कर्मियों की मदद से सभी लोगों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा चारों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

मृतक की पहचान नीरज (30) के रूप में हुई है। नीरज की मौत के बाद पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। नीरज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में अभी कुछ दिन पहले बेटे की शादी की शहनाई बजी थी- अब उसी घर से उसी बेटे की अर्थी निकलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार बेटियों के पिता की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, नहीं बच पाए- छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि

घायलों की पहचान

  • शिल्पी (21) पत्नी नीरज
  • साहिल (30)
  • सलोनी (20) पत्नी साहिल
  • आशीष (कार ड्राइवर)

CCTV खंगाल रही पुलिस टीम

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग हरियाणा से संबंध रखते हैं। फिलहाल, अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्दल ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख