ऊना। हिमाचल में नौ विधानसभा सीटों में से छह सीटें हारने वाली भाजपा ने अपनी हार पर मंथन किया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिन चली बैठक आज संपन्न हो गई। आज दूसरे दिन की बैठक में केंद्र सरकार में शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। बैठक लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के प्रभारियों ने अपनी.अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को सौंप दी है।
भीतरघात और गुटबाजी से हारी भाजपा छह सीटें
दो दिन तक चले इस मंथन में विधानसभा की छह सीटें हारने का सबसे बड़ा कारण भीतरघात और गुटबाजी को बताया गया। वहीं सत्ता में बैठी कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को भी हार का कारण बताया गया। सूत्रों की मानें तो अब भाजपा हाइकमान ऐसे भीतरघात और पार्टी में गुटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर सकती है।
दो राजनीतिक प्रस्ताव किए पारित
भाजपा की दो दिन चली इस कार्य समिति की बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए गए। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने केंद्र सरकार के वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया।
यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, होंगे कई महत्तवपूर्ण फैसले; जानें डिटेल
वहीं दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर शर्मा ने रखा। जिसका अनुमोदन राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने किया और सभा में इसका समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना पक्ष रखा।
सुक्खू सरकार ने नहीं किया कोई नया काम शुरू
रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य पर लाये गए प्रस्ताव में भाजपा का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार कोई भी नया काम शुरू नहीं कर सकी। जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कामों को भी सुक्खू सरकार ने लटकाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: कभी गांव में चराए थे मवेशी, अब भारतीय सेना में हैं कमांडिंग ऑफिसर
भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी बड़ा जन आंदोलन
रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपना अधिकतर समय अपनी सरकार को बचाने में ही निकाल दिया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी का आरोप है कि सीएम का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।
यह भी पढ़ें: HRTC को मिलेंगे 357 नए बस कंडक्टर, इन कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया
कांग्रेस के कार्यकाल में जहां नशा माफिया, खनन माफिया और वन माफिया सक्रिय रहे हैं। वहीं अब एक नया माफिया हिमाचल में दस्तक दे रहा है। यह स्क्रैप माफिया के नाम से जाना जा रहा है। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी।