#राजनीति

November 24, 2024

सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न में भाजपा डालेगी विघ्न, पांच नेताओं की लगाई ड्यूटी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो साल कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर को बिलासपुर जिला में मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस दो साल के कार्यक्रम में विघ्न डालने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने सुक्खू सरकार की दो साल की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस की नाकामियां करेंगे उजागर

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा पांच भाजपा नेताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। यह पांच भाजपा नेता प्रदेश के हर जिला में जाकर सुक्खू सरकार के दो साल की नाकामियांे को जनता के बीच रखेंगे। भाजपा ने इसको लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह से शक्तियां छीनने की तैयारी : हाईकमान ने भेजी टीम, नया संगठन बनेगा

सुधीर शर्मा सहित इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए सीएम सुक्खू के कट्टर दुश्मन रहे धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के अलावा विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा को जिम्मेदारी सौंपी है। यह पांचों ही नेता प्रदेश के विभिनन जिला में जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियांे को लेकर जनता को जागरूक करेंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में कंबल के लिए भिड़े दो कैदी, एक ही बैरक में रहते थे साथ

कांग्रेस 11 दिसंबर को मनाएगी दो साल का जश्न

बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार अपने दो साल का कार्यकाल पूरा होने का कार्यक्रम बिलासपुर जिला में 11 दिसंबर को मनाने जा रही है। जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को न्यौता भी दे दिया है।

सुधीर शर्मा को जिम्मेदारी सौंपने के क्या हैं कारण

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करने और उसे जनता के बीच ले जाने का फैसला लिया है। इसको लेकर पांच भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। यह नेता लोगों को कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और सरकार की नाकामियों के प्रति बताएंगे। इन पांच नेताओं कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा विधायक बने सुधीर शर्मा को भी शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचलियों को राहत- जब मर्जी बना सकते हैं मकान, बार-बार नक्शा पास करवाने का झंझट खत्म इसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है क्यांेकि सुधीर शर्मा पहले कांग्रेस के विधायक थे। जिसके चलते उन्हंे कांग्रेस की हर अंदर की बात पता है और वह कांग्रेस के विधायक रहते हुए भी सीएम सुक्खू पर लगातार हमलावर रहे हैं। उसके बद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली और अब वह भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ उन्हंे अपना हथियार बनाया है।

दो साल में नशा, खनन माफिया बढ़ा

वहीं इस बारे में धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो साल में ऐसा कोई सम्मानजनक कार्य नहीं किया, जिसका वह जश्न मनाने जा रहे हैं। कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है और प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया बढ़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI ऑफिसर बन ठगे 17.50 लाख

क्या बोले सुधीर शर्मा

कांग्रेस सरकार के दो साल की नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा की टीम में उन्हंे शामिल करने के लिए भाजपा के प्रदेश अधक्ष डॉ राजीव बिंदल का धन्यवाद किया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जो 10 गारंटियां दी थीं उनमें से कोई भी सही ढंग से पूरी नहीं हो पाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख