#राजनीति

April 15, 2026

सीएम सुक्खू का मास्टरस्ट्रोक : महिलाओं पर की पैसों की बारिश, पुलिस कर्मियों को भी दिया बड़ा तोहफा

महिलाओं को 1500 रुपए, कर्मचारियों और पुलिस को बड़ी राहत

शेयर करें:

himachal pradesh

रिकांगपिओ।  हिमाचल दिवस के स्थापना दिवस पर किन्नौर के रिकांगपिओ से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम घोषणाएं कर राज्य की राजनीति और जनता के बीच बड़ा संदेश देने की कोशिश की। मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने महिलाओं, कर्मचारियों, छात्रों और पुलिस कर्मियों से जुड़े फैसलों का ऐलान किया।

महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए

सबसे बड़ी घोषणा किन्नौर की महिलाओं के लिए रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की सालाना आय दो लाख रुपए से कम है, उनकी 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की बेटियों और महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी। सीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति में योगदान दे सकें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

कर्मचारियों को बड़ी राहत

सरकार ने कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों की सैलरी डिफर करने का फैसला वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए क्लास-4 कर्मचारियों को मई महीने में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

सीएम सुक्खू ने शिक्षा क्षेत्र में भी अहम फैसला लेते हुए कहा कि अब प्रदेश के स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी। इस निर्णय का मकसद शिक्षा व्यवस्था में समानता लाना और भेदभाव को खत्म करना बताया गया है।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ

ईमानदार पुलिस कर्मियों को सम्मान

मुख्यमंत्री ने ईमानदार पुलिस कर्मियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय एक रैंक अधिक दिया जाएगा। इसे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में दिखी देशभक्ति की झलक

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने भाग लिया और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हिमाचल दिवस के मौके पर प्रदेशभर में जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख