कांगडा। हिमाचल में 1 जून को लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव होने हैण् ऐसे में चुनावी दंगल के बीच धर्मशाला के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फिर से कटाक्ष किया है।
दिया विवादित बयान
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को इसलिए मुख्यमंत्री बनाया, ताकि वह उनके छराबड़ा वाले घर की देखरेख करते रहें। सुधीर शर्मा ने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि बस यही उनकी काबिलियत है।
धर्मशाला से प्रोजेक्ट्स ले जाने की हो रही तैयारी
सुधीर शर्मा ने सीएम पर आरोप लगते हुए कहा कि आज लोग समझ रहे हैं कि किस तरह मुख्यमंत्री धर्मशाला से सब प्रोजेक्ट्स ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री को खुद तो कुछ करना आता नहीं है लेकिन दूसरों के किए को छिनने का प्रयास करते रहते हैं।
भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं हम
सुधीर शर्मा के मुताबिक उन्हें नहीं लगता कि सीएम का जनता के साथ कोई कनेक्ट भी हो रहा है। सीएम सुक्खू ने सत्ता में आने के बाद से इन 15 महीनों में धर्मशाला की जनता से जो व्यवहार किया है, उसके प्रति जनता में काफी रोष है।
केंद्र के साथ हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ना सिर्फ छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे, बल्कि हम केंद्र के साथ साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: “धनबल पर टिकी है BJP की राजनीति, आपदा के समय नहीं दिखाया मुंह”
आपको बता दे कि यह बयान सुधीर शर्मा ने आज डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के बाद मीडिया से बात करते हुए दिए। इस दौरान उनके साथ विपिन नेहेरियाए भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा तथा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: आज प्रियंका वाड्रा भरेंगी चुनावी हुंकार, करेंगी दो जनसभाएं संबोधित
बता दें कि सुधीर शर्मा पिछले काफी समय से सीएम सुक्खू पर हमला करते आ रहे हैं। पिछले दिनों जब सीएम सुक्खू धर्मशाला आए थे, तब भी सुधीर शर्मा ने उन पर काफी तंज कसे थे।