#राजनीति

April 25, 2025

शिमला में पहलगाम घटना के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च आज-CM सुक्खू भी होंगे शामिल

डिप्टी सीएम समेत पूरा मंत्रिमंडल रहेगा शामिल

शेयर करें:

Candle Light March

शिमला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस आज शाम शिमला की सड़कों पर उतरेगी। पार्टी की ओर से कैंडल लाइट मार्च आयोजित किया जाएगा। 

सीएम सुक्खू भी लेंगे भाग

इस मार्च में जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल समेत तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 महीने पहले ही हुई थी नेहा की शादी- फौजी पति, सास सहित 4 अरेस्ट, 2 ननदें फरार

गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि  

यह कैंडल मार्च शाम 6.30 बजे शिमला के नाज स्थित शेरे-ए-पंजाब से शुरू होगा और ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंचेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन श्रद्धांजलि के साथ होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ शोक का नहीं, बल्कि देश की एकता और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश देने का भी अवसर है।

 

यह भी पढ़ें : HC का आदेश: 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी न करें पुलिस वाले, अतिरिक्त वेतन और प्रमोशन भी मिले

हिमाचल में  प्रदर्शन  

इस आतंकी हमले के विरोध में पूरे हिमाचल प्रदेश में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को कई शहरों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक दुकानों को बंद रखा गया। शिमला सहित विभिन्न जिलों में जुलूस और धरने प्रदर्शन हुए। आम नागरिकों, व्यापारियों और छात्रों ने सड़कों पर उतर कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोग कह रहे हैं कि अब शब्दों से नहीं, ठोस कदमों से जवाब देने का वक्त है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख