पालमपुर। हिमाचल में आदर्श राजनीति करने में अपनी पहचान बनाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने राजनीति में बढ़ते परिवारवाद पर चिंता व्यक्त की है। शांता कुमार ने देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को टिकट देने पर भी सवाल उठाए हैं। शांता कुमार ने कहा कि सीएम सुक्खू ने अपनी पत्नी को देहरा सीट से टिकट देकर परिवारवाद की सबसे घटिया मिसाल पेश की है।
कमलेश ठाकुर को टिकट देने पर शांता कुमार ने की टिप्पणी
देहरा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट देने पर शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस को क्या पूरे देहरा विधानसभा क्षेत्र में एक भी कांग्रेस नेता नहीं मिला, जिसे वह टिकट दे सकते।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह के विभाग का हाल, पांच दिन में ही उखड़ गई नई नवेली सड़क
शांता कुमार ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उन पर भी पत्नी और बेटे को विधायक बनाने का दवाब था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बता दें कि हिमाचल में तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर शांता कुमार की यह पहली टिप्पणी है।
भाजपा में आ गया था अहंकार
यही नहीं शांता कुमार ने भाजपा पार्टी पर भी हमला किया। शांता कुमार ने कहा कि भाजपा को घमंड हो गया है, जिसे जनता ने लोकसभा चुनावों में चूर चूर कर दिया है। शांता कुमार ने कहा कि जनता ने एक मजबूत विपक्ष सरकार के सामने बैठा दिया है।
यह भी पढ़ें: केंद्र में हिमाचल और मजबूत: राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा
जनता ने केंद्र में मोदी सरकार भी बनाई लेकिन उसकी तानाशाही को रोकने के लिए एक मजबूत विपक्ष भी दिया। अगर ऐसा नहीं होता तो भाजपा नेताओं में अहंकार आ जाता।
कांग्रेस ने देहरा सीट पर उतारी है सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर
हिमाचल में देहराए नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। देहरा से कांग्रेस ने लंबी जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा।
यह भी पढ़ें: मोदी का शपथ ग्रहण समारोह: अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत ने ली शपथ
कमलेश ठाकुर का यह पहला चुनाव है। इससे पहले उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा था। कमलेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के होशियार सिंह से होगा।