#राजनीति

November 20, 2024

ज्ञान चंद से अपने रिश्ते को छिपा रहे सीएम सुक्खू, राजेंद्र राणा ने खोल दी पोल; देखें Video

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला से क्रशर मालिकों की गिरफ्तारी के बाद से सुक्खू सरकार और खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। विपक्ष सीएम सुक्खू पर सवालों की झड़ी लगा रहा है और जवाब मांग रहा है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर कई सवाल दाग दिए हैं। वहीं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने एक वीडियो जारी कर ज्ञान चंद से सीएम सुक्खू के रिश्तों को उजागर कर दिया है।

ईडी ने अरेस्ट किए हैं दो क्रशर मालिक

दरअसल इडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने हमीरपुर जिला के क्रशर मालिक ज्ञान चंद और संजय धीमान को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया है। ज्ञान चंद कांग्रेस नेता है। वह हिमाचल प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी रह चुका है और सीएम सुक्खू का करीबी माना जाता है। जिसके चलते ही अब ज्ञान चंद की गिरफ्तारी के बाद अब सीएम सुक्खू विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

ज्ञान चंद को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं सीएम सुक्खू

सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सीएम के सरंक्षण में ही उनके गृह जिला में अवैध खनन हो रहा था। ईडी के शिकंजे में आए ज्ञान चंद का सीएम सुक्खू से सीधा संबंध था। जिसके चलते ही सीएम सुक्खू ज्ञान चंद को वीआईपी ट्रीटमेंट भी देते रहे हैं। राजेंद्र राणा ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि आने वाले समय में ईडी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं से भी पूछताछ कर सकती है।

ज्ञान को अपनी गाड़ी में सचिवालय लेकर आते थे सीएम सुक्खू

राजेंद्र राणा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सीएम सुक्खू की गाड़ी में ज्ञान चंद भी सचिवालय पहुंचते हैं। हालांकि गाड़ी में उनके साथ आया शख्स ज्ञान चंद है, या कोई और। इसकी पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। लेकिन वीडियो में सीएम सुक्खू की गाड़ी का दरवाजा एक पुलिस कर्मी खोलता है, जबकि पीछे बैठे शख्स के लिए खुद सीएम सुक्खू दरवाजा खोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों की टूटी उम्मीद, लापता शख्स की जंगल में पड़ी मिली देह

वीडियो पर मांगी सीएम सुक्खू से सफाई

इसी वीडियो को शेयर करते हुए राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि सीएम सुक्खू जनता को गुमराह कर रहे हैं और ज्ञान चंद से उनके रिश्तो को नकार रहे हैं। जबकि सीएम सुक्खू अपने उसी खास मेहमान के लिए गाड़ी का दरवाजा तक खोलते दिख रहे हैं। उन्होंने सीएम सुक्खू से सवाल पूछा है कि मुख्यमंत्री इन वीडियो क्लिपिंग्स पर क्या सफाई देंगे राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब मुख्यमंत्री से स्पष्ट और ठोस जवाब चाहती है। न कि गोलमोल बयानबाजी। यह भी पढ़ें : जुड़वा बच्चों को इंजेक्शन लगवाने आया था दंपत्ति, छिन गई परिवार की खुशियां

सीएम सुक्खू ने क्या दी थी सफाई

दरअसल ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम सुक्खू ने ज्ञान चंद से अपने रिश्तों को नकारते हुए साफ कहा था कि नादौन का शख्स अरेस्ट हुआ है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह सीएम का करीबी होगा। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का बिजली उपभोक्ताओं को झटका, प्रति यूनिट देना होगा दूध-पर्यावरण सेस

भ्रष्टाचार का अड्डा बनी सरकार

पूर्व विधायक ने सरकार पर भ्रष्टाचार को खुली छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों और मित्रों को प्रदेश को लूटने की छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद ज्ञानू जैसे माफिया के बड़े स्तर पर संपर्क हैं और अब यह जांच एजेंसियों का विषय है कि वे इस मामले में बड़ी मछलियों तक कैसे पहुंचेंगी। राणा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में अब तक की सबसे बदनाम सरकार बन गई है, जहां माफिया और सत्ता की मिलीभगत से प्रदेश को लूटा जा रहा है। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को एक और झटका, HPTDC के होटलों को बंद करने का आया फरमान

ईडी ने क्या की कार्रवाई

बता दें कि ईडी ने बीते रोज ही एक प्रैस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि ईडी ने अवैध खनन से संबंधित हिमाचल के कांगड़ा और ऊना जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों द्वारा दर्ज 6 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। एफआईआर के मुताबिक यह आरोप लगाया गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां हो रही हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में कलम चलाने वाले हाथों ने ऐसी दौड़ाई बस, हर कोई रह गया दंग हिमाचल के ऊना और कांगड़ा जिलों में टिप्पर, पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर अवैध खनन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। ये वाहन अवैध रूप से खनिजों को निकालने में शामिल थे। नतीजतन इन खनिजों को ओवरलोड वाहनों द्वारा अवैध रूप से स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाया जा रहा था।

12 जगह ली थी तलाशी

गिरफ्तार किए गए ज्ञान चंद और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उत्तर प्रदेश के बेहट पुलिस स्टेशन सहारनपुर में पहली नवंबर को एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। इस सारी जांच के दौरान हिमाचल और सहारनपुर में ज्ञान चंद एवं उसके साथियों सहित कई खनन माफियाओं के परिसर पर 12 जगह तलाशी ली गई। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी ड्राइवर का कारनामा- NH से उड़ती कार DSP के आंगन में गिरी जब्त की गई सामग्री की जांच से पता चला है कि ज्ञान चंद और उसके साथी ब्यास नदी से लेकर यमुना नदी तक अवैध खनन कार्यों में शामिल हैं। अवैध खनन से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल अचल संपत्तियों और खनन मशीनरी जैसे ट्रकए टिप्परए जेसीबीए क्रशर आदि खरीदने में किया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख