#राजनीति

May 26, 2024

हिमाचल: आज राहुल गांधी भरेंगे चुनावी हुंकार, दो जनसभाएं करेंगे संबोधित

शेयर करें:

शिमला। देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत काफी गरमाई हुई है। देश में 6 चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद अंतिम दौर के चुनाव प्रचार के लिए अब राजनीतिक दल पहाड़ पर चढ़ने लगे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों का सियासी पारा बढ़ गया है। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल

इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल आएंगे। राहुल गांधी की प्रदेश में दो रैलियां प्रस्तावित हैं। इन दोनों रैलियों के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कमर कस ली है। साथ ही भाजपा से अधिक भीड़ जुटाने के लिए भी सभी हथकंडे अपना रही है।

PM मोदी पर करेंगे जमकर वार

बता दें कि राहुल गांधी आज सुबह 11.45 मिनट पर शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत नाहन में पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद दोपहर 1.40 मिनट पर वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना में लोगों से पार्टी प्रत्याशी सतपाल रायजादा को वोट करने की अपील करेंगे। इन दोनों रैलियों में राहुल गांधी के निशाने पर सबसे अधिक PM मोदी होंगे। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर मेरा छोटा भाई, दीया लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा ऐसा सांसद राहुल गांधी की चुनावी रैली में प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चुनाव प्रचार में जुटे दिग्गज नेता

गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर कई आरोप जड़ रहे हैं। शुक्रवार को जहां पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और मंडी जिला में BJP प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। वहीं, बीते कल धर्मशाला और ऊना में केंद्रीय गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य पर बरसी कंगना की मां: कहा-गंदे प्रचार से मेरी बेटी को कर रहा बदनाम जबकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारक मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिमला के रोहड़ू में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने PM मोदी को देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने के नाम पर घेरा था।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख