#राजनीति
February 20, 2026
CM सुक्खू को क्या टिप्स देंगे राहुल गांधी? हिमाचल की आर्थिक बदहाली पर दिल्ली में चर्चा आज
खड़गे-राहुल संग प्रदेश नेतृत्व की बैठक
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियासत आज दिल्ली की दहलीज पर टिक गई है। आर्थिक दबाव, राज्यसभा की रणनीति और संभावित कैबिनेट फेरबदल के सभी मोर्चों पर कांग्रेस हाईकमान के साथ सीएम सुक्खू और मंत्री-विधायकों की बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि आने वाले महीनों की राजनीतिक दिशा और दशा दोनों ही तय करेंगी।
बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। हिमाचल की ओर से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'राजकुमारी' से नशे की खेप बरामद- 4 बार पहले भी पकड़ी जा चुकी, अब होगी जेल
बताया जा रहा है कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद किए जाने की आशंका ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि RDG संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्य का अधिकार है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल: शादी-ब्याह में बिना लाइसेंस शराब परोसना पड़ेगा महंगा, 1 लाख तक लगेगा जुर्माना
बैठक में यह तय हो सकता है कि पहले केंद्र सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से यह मुद्दा रखा जाए। यदि समाधान नहीं निकलता, तो कानूनी विकल्प भी अपनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस विषय को संसद के भीतर उठाने की रणनीति पर भी विचार संभव है।
नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए संभावित उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का नाम भी सुर्खियों में है, हालांकि प्रदेश इकाई के भीतर इस पर मतभेद की खबरें हैं। पिछले राज्यसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने के फैसले के बाद उपजे राजनीतिक संकट को देखते हुए इस बार हाईकमान बेहद सतर्क दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने सभी फल-सब्जियों पर लगाई मार्केट फीस- सड़क किनारे मंडियों पर भी शिकंजा
सुक्खू कैबिनेट में एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर का पद खाली है। चर्चा है कि कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही एक मंत्री को हटाने को लेकर भी राय-मशविरा संभव है। ज्वालाजी के संजय रत्न और पालमपुर के आशीष बुटेल के नाम भी दावेदारों में गिने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब में बनेगा 6 लेन स्पर- हिमाचल कनेक्टिविटी होगी तेज, जाम से भी मिलेगा छुटकारा
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम सुक्खू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है। यदि मुलाकात तय होती है, तो RDG का मुद्दा सीधे उनके समक्ष रखा जा सकता है।