#राजनीति

May 29, 2024

जनता के लिए क्या कर रही BJP? फल फूल रहे अडानी-अंबानी, तरस रहे युवा

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। 1 जून को यहां अंतिम 7वें चरण में मतदान होंगे। ऐसे में दोनों दल जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा आज कुल्लू में BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जनता के लिए क्या कर रही BJP

कुल्लू में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा आखिर BJP जनता के लिए कर क्या रही है। गरीब, किसान, बागवान, मिडिल क्लास व ईमानदार परिवारों को कोई नहीं पूछ रहा है। जबकि, अडानी और अंबानी फल-फूल रहे हैं। केंद्र सरकार की हर नीति खरबपतियों के फायदे के लिए होती है। जबकि, किसानों-बागवानों को नुकसान होता है। चाहे वह सेब के आयात पर शुल्क कम करना हो या फिर कृषि कानून बनाना हो। यह भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में आएंगे योगी आदित्यनाथ, कंगना के लिए मांगेगे वोट

नहीं समझा जनता का दुख

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं। मगर जब हिमाचल में इतनी बड़ी आपदा आई तो हिमाचल प्रदेश में सिर्फ इसलिए राहत नही दी, क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि BJP के नेता सिर्फ राजनीति में विश्वास रखते हैं। BJP नेता ना तो आपदा के दौरान जनता के बीच गए और ना ही उनकी मदद की। जबकि, हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता के साथ खड़ी रही और जनता के दुख को समझा। प्रियंका ने कहा कि जो लोग खुद को ईमानदार कहते हैं, वह सिर्फ सत्ता चाहते हैं। उन्होंने हिमाचल में विधायकों को खरीदकर, दबाव बनाकर, केस लगाकर उन्हें अपने पाले में रखने की कोशिश की। हिमाचल की सरकार गिराने की कोशिश की।

सच कहते हैं BJP वाले

प्रियंका ने कहा कि BJP वाले सच कहते हैं जो उन्होंने दस साल में किया वो कांग्रेस ने कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई। जबकि, बीजेपी दस साल में ही दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। यह भी पढ़ें: स्कूल बस के नीचे आया डेढ़ साल का मासूम, मां-बाप ने खो दिया बेटा

नौकरियों को तरस रहे युवा

प्रियंका ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन रोजगार का अहम जरिया है। मगर मोदी जी के पूरे कार्यकाल में रोजगार बनने का काम ठप हो गया। आज देश में पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए BJP सरकार जो नीति बना रही है, उसे बदलने की जरूरत है।

खरबपति दोस्तों की कर रहे मदद

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि GST और नोटबंदी से कारोबारियों को बहुत नुकसान हुआ है। हिमाचल के पर्यटन कारोबार को भी इन फैसलों से काफी नुकसान हुआ है। मगर मोदी जी सिर्फ गिने-चुने खरबपति दोस्तों की ही मदद कर रहे हैं। PM मोदी देश की संपत्ति खरबपति दोस्तों को दिए जा रहे हैं। इससे खरबपति तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने रोजगार देने वाले संस्थान खत्म कर दिए। जिस कारण युवा नौकरियों के लिए तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल से शराब के ठेके रहेंगे बंद, तीन दिन तक चलेगा ड्राई डे प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लाई। जिसमें युवा सिर्फ चार साल के लिए सेना में भर्ती होंगे और फिर बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं, अगर वह शहीद हो गया तो उसे शहीद का दर्जा भी नहीं दिया जाएगा और ना ही उसके परिवार को पेंशन मिलेगी।

OPS के लिए नहीं है पैसा

प्रियंका ने कहा कि BJP ओल्ड पेंशन स्कीम OPS की बात बीजेपी नहीं करती। मोदी सरकार कहती है पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन की बात की तो बीजेपी ने इसे भी बदल दिया। वन रैंक और तरह-तरह की पेंशन कर दी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख