शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की बेटी की संपत्ति को लेकर भ्रामक ट्वीट शेयर किया है। जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में FIR दर्ज करवाई है।
शिमला में FIR दर्ज
उधर, पुलिस ने प्रमोद गुप्ता की शिकायत के आधार पर अनूप के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 469, 500 और 505 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
हिमाचल की बेटी विभूति ठाकुर बनी लेफ्टिनेंट: पति भी सेना में दे रहा सेवाएं
प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता ने छोटा शिमला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीती 10 मई को अनूप वर्मा नाम के व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा को लेकर झूठा ट्वीट किया। जिसमें मिराया के नाम पर 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया गया है।
चुनाव में उठाना पड़े नुकसान
प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अनूप ने ऐसा ट्वीट करके जनता के बीच कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अनूप ने यह फर्जी ट्वीट संसदीय चुनाव के दौरान किया है ताकि कांग्रेस की विश्वसनीयत पर प्रभाव पड़े और कांग्रेस को चुनाव में नुकसान उठाना पड़े।
यह भी पढ़ें:
कंगना का नामंकन आज: कई दिग्गज रहेंगे साथ- भारी रोड शो की तैयारी
शख्स ने किया बेबुनियाद ट्वीट
गुप्ता का कहना है कि यह ट्वीट झूठा है और गलत तथ्यों के आधार पर किया गया है। इस ट्वीट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अनूप के इस बेबुनियाद ट्वीट से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्याकर्ताओं और आम जनता में काफी आक्रोश है।
बता दें कि एक तरफ जहां प्रियंका गांधी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके दोनों बच्चे मिराया और रेहान पॉलिटिक्स ने उतने ही दूर हैं। आमतौर पर रेहान और मिराया मीडिया की चकाचौंध से भी दूर रहते हैं।
विवाद में रह चुका है शिमला वाला बंगला
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर से जुड़ा एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि हिमाचल प्रदेश के छराबरा में स्थित प्रियंका गांधी का घर अवैध है।
सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शख्स ने प्रियंका गांधी के घर को अवैध बताते हुए लिखा कि इस घाटी में किसी और को घर बनाने की अनुमति नहीं है, लेकिन शाही/खास परिवार के लिए नियम कुछ और ही हैं। खैर कोई बात नहीं, मुझे यह बंगला संपत्तियां फिर से बांटने वाला प्लान (कांग्रेस के) तहत चाहिए। उम्मीद है कि इसमें प्रियंका गांधी को कोई दिक्कत नहीं होगी।