मंडी। हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि वह मंडी लोकसभा सीट से इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। सूबे में मची सियासी उठा पटक और प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने की खबरों के बीच उन्होंने मंडी संसदीय सीट से अपना नाम वापस ले लिया है।
आज दिल्ली पहुंची प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी बात रखते हुए बताया है कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराश होने की बात दोहराई और बताया कि कोई भी कार्यकर्ता सक्रिय नहीं नजर आ रहा है।
विक्रमादित्य सिंह भी नहीं बनेंगे उम्मीदवार
घर है कि आज से 2 दिन पूर्व ही प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे और सुख सरकार मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय सीट का प्रभारी नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के बाद ही यह बात साफ हो गई थी की विक्रमादित्य सिंह भी अब मंडी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, अब प्रतिभा सिंह ने भी अपना नाम वापस लेते हुए कहा है कि वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु फील्ड में काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
मंडी से निगम भंडारी का नाम चल रहा आगे
वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से इस बात का दावा किया जा रहा है कि मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को कांग्रेस बताओ और उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकती है। मूल रूप से किन्नौर के रहने वाले निगम भंडारी लंबे वक्त से मंडी संसदीय क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं और पार्टी टिकट की रेस में उनका नाम भी आगे है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से कॉल सिंह ठाकुर को भी लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जा सकता है।