राजनीति

#राजनीति

March 26, 2024

प्रतिभा लेंगी यूटर्न! चंडीगढ़ में बागियों की बैठक, कंगना के आने से सुगबुगाहट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pratibha singh kangna ranaut himachal politics news
शिमला: हिमाचल प्रदेश अगले छह दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। लेकिन राजनीतिक मौसम अगले दो महीने तक गर्म रहने वाला है। बागी विधायकों ने आज चंडीगढ़ में भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से मुलाक़ात की। वहीं, मंडी से कंगना रनौत को टिकट देने के बाद कांग्रेस खेमे में भी अलग तरह की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

सह प्रभारी के घर बैठक में मंथन:

भाजपा जॉइन करने के बाद सभी छह बागी विधायक एवं तीन निर्दलीय विधायकों ने आज चंडीगढ़ में हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से मुलाक़ात की। इस मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिस्थितियों के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, टंडन ने सभी का भाजपा जॉइन करने पर स्वागत अभिनन्दन किया। लगातार हिमाचल से बाहर चल रहे सभी 9 विधायक अब भाजपा के सदस्य हैं। संगठनात्मक तौर पर उनकी स्वीकार्यता हो इस उद्देश्य से संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उनसे मिलकर चर्चा कर रहे हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि चुनाव से पूर्व और भी कई विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़ने के लिए तैयार हैं। बागी विधायक भी इसका दावा कर रहे हैं।

प्रतिभा लेंगी यूटर्न:

भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम आगे किया है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों से खबर सामने आ रही है कि प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने के लिए मन बना रही हैं। कांग्रेस आलाकमान के तरफ से प्रतिभा सिंह पर चुनाव लड़ने का दवाब भी है। वहीं, राजपरिवार को यह भी अंदेशा हो गया है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद उनके पास नहीं रहने वाला है। ऐसे में सांसदी गंवाना मंहगा पद सकता है। यह भी पढ़ें: खाकी को देख घबराने लगा शख्स, तलाशी लेने पर मिली चरस की खेप वहीं, कांग्रेस सूत्रों का यह भी कहना है कि कंगना रनौत के सामने आने से प्रतिभा सिंह के लिए लड़ाई आसान हो गई है। उम्मेदवार यदि कोई और होता तो लड़ाई कठिन थी। लेकिन अब जीत की संभावना अधिक हो गई है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रतिभा सिंह यूतुर्ण ले सकती हैं।

कंगना बनाम सुप्रिया; सियासत तेज

कंगना रनौत अभी तक फायरब्रांड अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती थीं। राजनीति में उनके पदार्पण के साथ ही वह एक बार फिर से चर्चा में हैं कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत द्वारा उनके ऊपर अमर्यादित टिपण्णी का मामला भी टूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी खुलकर कंगना के समर्थन में सामने आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए सुप्रिया श्रीनेत पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला होकर किसी महिला के ऊपर इस तरह की टिपण्णी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रनौत का अपमान पूरे मण्डी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख