मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल के सिरमौर और मंडी में जनसभाएं की। इस दौरान उन्हांेने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब तक पांच चरणों के चुनाव में भाजपा को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इन सीटों में हिमाचल की चार सीटें भी जुड़ जाएंगी तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल एक बार फिर 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है।
कांग्रेस को रोका नहीं गया तो हिमाचल को कर देगी बर्बाद
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। पीएम मोदी ने हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए जनता से सहयोग मांगा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आप सब से आग्रह है कि लोकसभा की चारों सीटें और विधानसभा की सभी छह सीटों को भाजपा की झोली में डाले और हिमाचल के भविष्य को सुरक्षित बना लें।
कांग्रेस को पसंद है गरीब भारत
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को धोखा दिया, उसने वापस मुड़ कर अपनी शक्ल तक नहीं दिखाई। कांग्रेस ने दशकों तक शासन किया, लेकिन विकास को तरजीह नहीं दी। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है, जहां गरीबी हो, संकट हो और लोग समस्याओं से घिरे रहते हों। कांग्रेस इसलिए देश और हिमाचल को रिवर्स गीयर में लाना चाहती है।
यह भी पढ़ें: कंगना को भारी पड़ी बदजुबानी, विक्रमादित्य ने ठोका मानहानि का केस
कहते हैं वापस लाएंगे 370 खत्म करेंगे सीएए
कांग्रेस इसलिए कह रही है कि अगर हम सत्ता में आए तो 370 वापस लाएंगे। सीएए को खत्म कर देंगे। लेकिन मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है। भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।
यह भी पढ़ें: मंडी में गरजे PM मोदी, कांग्रेस ने कंगना पर भद्दी टिप्पणी कर किया देवभूमि का अपमान
राम मंदिर का भी किया विरोध
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए राम मंदिर का भी विरोध करती रही। राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस अकसर भाजपा का मजाक उड़ाती रही। लेकिन हमने राम मंदिर भी बनाया और उसका उद्घाटन भी किया। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंचे मोदी, कांग्रेस को बताया “तालाबाज” सरकार
एक तरफ जहां पूरा देश दिवाली मना रहा था, वहीं कांग्रेस के लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अफसोस मना रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर साजिश चल रही है, अगर सत्ता में आए तो फिर से राम मंदिर को ताला लगा देंगे और रामलला को टेंट में रहने को मजबूर कर देंगे। ये इनकी सोच है, क्या ये आप होने देंगे। ऐसा अवसर उनको लेने देंगे क्या? इसलिए हर पोलिंग बूथ में इनकी सफाई करना जरूरी है।