नाहन। हिमाचल में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। केंद्र के नेता अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए हिमाचल पहुंच रहे हैं। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल के सिरमौर जिला में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के हिमाचल आगमन से भाजपा प्रत्याशियों को संजीवनी मिलने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने सिरमौर जिला के चौगान मैदान में पहुंच कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में सिरमौरी बोली में लोगों का अभिभावदन किया। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत पहाड़ी बोली बोलकर की। पीएम ने सबसे पहले जनसभा में आए लोगों को ढाल बुलाई, (ढाल यानी प्रणाम) पीएम ने कहा-सोबी के मेरी ढाल, सोबी के राम-राम। (यानी सभी को मेरी तरफ से प्रणाम व राम-राम)।
ऊंचे पहाड़ों ने हौसला बुलंद रखना सिखाया
प्रधानमंत्री ने स्वयं का हिमाचल के साथ घर का नाता बताया और कहा कि समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला। मोदी का हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है। हिमाचल मेरा घर है। यह हिमाचल की ही ताकत है जो इतना लगाव रखती है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने ही मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है।
जान की बाजी लगा दूंगा
पीएम मोदी ने हिमाचल की सुरक्षा पर कहा कि हिमाचल दोनों और से सीमा से सटा राज्य है। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन संकट नहीं आने देगा। इस दौरान उन्हांेने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: कंगना को भारी पड़ी बदजुबानी, विक्रमादित्य ने ठोका मानहानि का केस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दौर में देश में एक कमजोर सरकार हुआ होती थी और पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। लेकिन अब भारत दुनिया के पास भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा।
कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
पीएम ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन पेंशन अभी तक किसी को नहीं मिली। इसके साथ ही महिलाओं को 1500 रुपये देने और पहली कैबिनेट में पांच लाख नौकरियां देने के वादे को लेकर भी पीएम ने सवाल उठाया।
यह भी पढ़ें: कंगना के काफिले पर पथराव करने वालों पर केस: अभिनेत्री के खिलाफ भी शिकायत
तालाबाज सरकार है कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन देने का वादा किया। मगर पेंशन तो नहीं मिलीए कैबिनेट जरूर टूट.फूट गई। उन्होंने कहा यह तालाबाज सरकार है। इस सरकार ने नौकरी देने वाले आयोग को ही ताला लगा दिया।
यह भी पढ़ें: मुकेश का तंज: जो जयराम खुद नहीं बोल पाते, वो कंगना रनौत से बुलवाते हैं
संविधान की उड़ाई धज्जियां
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिकए जातिवादी व परिवारवादी है। इंडी गठबंधन ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। इनके लिए संविधान मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि अपने वोट बैंक के लिए कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी। कांग्रेस में राम मंदिर को लेकर साजिश चल रही है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगा देंगे।