मंडी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश में मतदान होने हैं। ऐसे में बीजेपी के स्टार प्रचारक PM नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान है।
जनता के साथ बोला झूठ
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ मोदी की गांरटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस की बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के साथ झूठ बोला। कांग्रेस ने अपनी पहली कैबिनेट में कई वादे किए। मगर हुआ कुछ भी नहीं, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंचे मोदी, कांग्रेस को बताया “तालाबाज” सरकार
ले जा रहे बर्बादी के रास्ते की ओर
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। ऐसे में हिमाचल का कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल के लोगों से अपील करता हूं कि वह हिमाचल के भविष्य को सुरक्षितस करें। यहां विधानसभा उपचुनाव में सभी छह सीटें बीजेपी को जिताएं।
यह भी पढ़ें: मंडी में गरजे PM मोदी, कांग्रेस ने कंगना पर भद्दी टिप्पणी कर किया देवभूमि का अपमान
बंदरबांट का निकालूंगा पूरा हिसाब
PM मोदी ने कहा कि मैं आपदा के दौरान पैसों की हुई बंदरबांट का पूरा हिसाब निकालूंगा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर जो कंगना रनौत के लिए भद्दी बातें कही हैं। वो मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है। हिमाचल का अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस पर बरसे मोदी: बोले-हिमाचल को बर्बादी की तरफ ले जा रही; रोकना जरूरी
प्रदेश में कायम है मोदी मैजिक
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि PM मोदी की रैली में जनता का इतना जनसैलाब देखकर यह साफ दिखता है कि देश के साथ-साथ प्रदेश में भी मोदी मैजिक कायम है। एक बार फिर हिमाचल में चार की चार और देश में बीजेपी 400 पार।