राजनीति

#राजनीति

May 24, 2024

मंडी में गरजे PM मोदी, कांग्रेस ने कंगना पर भद्दी टिप्पणी कर किया देवभूमि का अपमान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pm modi congress kangana ranaut himachal congress sukhu government
मंडी। हिमाचल के मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के शाही परिवार पर भी टिप्पणी की और उसे महिला विरोधी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंगना को हिमाचल की बेटी बताते हुए कहा कि कंगना रणौत बेटियों के इंस्प्रैशन को रिप्रैजैंट करती हैं। कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो सिर्फ कंगना का ही नहीं बल्कि प्रदेश की बेटियों का और पूरे हिमाचल का अपमान है।

महिला विरोधी है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कंगना का पक्ष लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने मंदिरों का नाम लेकर कंगना के लिए जो बातें कहीं। वह मंडी ही नहीं बल्कि हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। उन्होंने विक्रमादित्य पर भी तल्ख टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार महिला विरोधी है। यह भी पढ़ें: कंगना के काफिले पर पथराव करने वालों पर केस: अभिनेत्री के खिलाफ भी शिकायत पीएम मोदी ने कहा कि इस देश को वो नहीं बना सकतेए जो सिर्फ बाप.दादा की विरासत पर ही जीते हैं। इस देश को वो बनाएंगे जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं।

आपदा में कांग्रेस ने की बंदरबांट

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को गरीबी से भरा हुआ देश पसंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के बाद केंद्र ने हिमाचल को करोड़ों की रहत राशि भेजी थी, लेकिन यहां पर उसकी बंदरबांट की गई। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है। यह भी पढ़ें: कंगना को भारी पड़ी बदजुबानी, विक्रमादित्य ने ठोका मानहानि का केस

कांग्रेस फिर से 370 लगाने की करती है बात

कांग्रेस अनुच्छेद 370 को फिर से लगाने की बात कर रही है। जबकि मोदी ने समान नागरिकता संहिता का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस सीसीए का विरोध करती है। वो समान कानून संहिता का भी विरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया कानून को समर्थन देती है। यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंचे मोदी, कांग्रेस को बताया “तालाबाज” सरकार

हिमाचल राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि

वहीं राम मंदिर पर पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर की नींव रखने की पहली बैठक हिमाचल के पालमपुर में आयोजित की गई थी। उस बैठक में जो निर्णय हुआ, उससे एक इतिहास रचा गया। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख