#राजनीति

April 11, 2024

हिमाचल में बस 2 सीट ही जीत रही है BJP: जानें ये कौन सा सर्वे?

शेयर करें:

शिमला। इन दिनों पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। वहीं, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि इस बार के चुनावों में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर जीत हासिल करगी। एक तरफ जहां बीजेपी के द्वारा 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा के इस दावे को खोखला बता रहे हैं।

400 नहीं- बल्कि 180 सीट ही जीत रही बीजेपी

उधर, इस चुनावी मौसम के बीच अलग-अलग समाचार और सर्वे एजंसियों द्वारा कई सारे पोल और सर्वे कराए जा रहे हैं। इन पोल्स में भी ज्यादातर में भाजपा को साफ़ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। मगर इस सब के बीच सभी को हैरान करने वाली एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बीजेपी को लोकसभा चुनावों में मात्र 180 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है।

हिमाचल की भी 4 में से 2 ही सीट पर जीत

वहीं, अगर इस सर्वे की मानें तो हिमाचल प्रदेश की भी चार सीटों में से बीजेपी सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है।

फर्जी बताया जा रहा है ये सर्वे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस सर्वे की तस्वीर के साथ बताया जा रहा है कि यह आरएसएस द्वारा करवाया गया इंटरनल सर्वे है, जिसमें भाजपा सिर्फ 180 सीटों पर ही जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। मगर अबतक आरएसएस की तरफ से इस तरह के सर्वे को लेकर कोई सी भी जानकारी नहीं साझा की गई है। इस कारण से लोग इस सर्वे पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। [caption id="attachment_2238" align="alignnone" width="1500"]Election-Servay Election-Servay[/caption]

अभी कैसा है हिमाचल का राजनीतिक समीकरण

साल 2019 में प्रदेश की सत्ता बीजेपी के पास थी। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की चारों सीटों पर जीत हासिल की थी। मगर बाद में मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल कर 4-0 के समीकरण को 3-1 का बना दिया था।

कांग्रेस कर रही बीजेपी की हार के दावे

मगर अब हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के पास है। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल कांग्रेस बेशक संकट में फंसी हुई नजर आ रही थी। मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी की हार के दावे कर रही है। जबकि, लोकसभा चुनाव में सियासी परिस्थितियां कई मायनों में अब बीजेपी के पक्ष में आ गई हैं। यह भी पढ़ें : “सुक्खू की राह का कांटा है विक्रमादित्य, इसीलिए लड़वा रहे लोकसभा चुनाव” प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस से पहले ही अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं और चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। मगर कांग्रेस अभी तक समीकरण ही सेट करने में जुटी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख